आज का राशिफल 21 मई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 21 May, 2023 10:47 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझ-बूझ से सभी परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखेंगे। लम्बे समय से रुके कामों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनकर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। उधार दी गयी रकम आज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर की महिलाएं आज धार्मिक गतिविधियों में दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेंगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किस्मत हर क्षेत्र में आपका साथ देगी। घर के बड़ों की सेवा करके मन को शांति मिलेगी। अपनी कार्य योजनाओं को परिवार के सदस्यों के साथ साझा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ जरुरी कामों के पूरा करने में कुछ विलंब हो सकता है। विद्यार्थी दिनचर्या में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- बिजली का कोई खराब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी, जिस कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में करीबी मेहमानों का आगमन आपके खर्चों में इजाफा कर सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। आज कोई कोई रखकर भूली हुई कीमती वस्तु मिल सकती है। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर बनाई गयी योजनाएं फलीभूत होगी नजर आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज जोश और होश दोनों के साथ काम करने से लाभ मिलेगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में नए कामों को शुरू करने की योजनाएं बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता आपको नए प्रोजेक्ट में शामिल होने के अवसर दिलवाएगी। आज पुराने किये निवेश से लाभ मिलेगा।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आप रुचि दिखायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सभी कामों को अच्छे ढंग से पूरा करने में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग आज सोशल मीडिया के जरिये कुछ नए मित्र बनायेंगे।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!