Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Nov, 2022 08:37 AM
वर्ष 2022 के फरवरी-मार्च महीने से विश्व जगत में तीसरे विश्व युद्ध के बादल छाए हुए हैं जिससे विश्व के कई देशों में अफरा-तफरी का माहौल है। वर्तमान में राहू का मंगल की मेष राशि में संचार हो रहा है। दिल्ली की ज्योतिषाचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर (विशेष): वर्ष 2022 के फरवरी-मार्च महीने से विश्व जगत में तीसरे विश्व युद्ध के बादल छाए हुए हैं जिससे विश्व के कई देशों में अफरा-तफरी का माहौल है। वर्तमान में राहू का मंगल की मेष राशि में संचार हो रहा है। दिल्ली की ज्योतिषाचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार अगले 180 दिन अथवा 6 महीने विश्व के लिए अत्यंत खूनी साबित हो सकते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
उन्होंने कहा कि इन अगले 180 दिनों में चीन द्वारा ताईवान पर आक्रमण देखने को मिल सकता है। ईरान-इसराईल के बीच युद्ध भी देखने को मिल सकता है तथा साथ ही रशिया तथा यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध में और तेजी आ सकती है। ऐसी प्रबल संभावना है कि ऊर्जा तेल भंडार के साथ-साथ कोल्ड वार अंतरिक्ष में भी होगी।
उन्होंने कहा कि रूस व यूक्रेन इस समय युद्ध स्तर पर एक-दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं जो तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रहे हैं। यूक्रेन स्थापना दिवस की कुंडली मकर लग्न व मकर राशि की है। लग्न में शनि तथा चंद्रमा की युति है।
उन्होंने कहा कि कुंडली के तीसरे भाव में मीन राशि है जिसका स्वामी गुरु मीन राशि में ही गोचर कर रहा है। जिस कारण यूक्रेन को सहयोगी देशों से हथियार व धन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की कुंडली में मंगल शत्रुओं पर विजय प्राप्त नहीं करने देता। शत्रु भाव का स्वामी बुध अष्टम स्थान पर सूर्य के साथ है जो युद्ध में असफलता का योग बनाता है।
उन्होंने कहा कि मकर राशि में शनि का गोचर होने के कारण जो निर्माण या राष्ट्र निर्माण होता है वह मकर राशि में शनि के गोचर काल में विध्वंस या पुनर्स्थापना की स्थिति में अवश्य पहुंचता है।
जेलेंस्की और यूक्रेन दोनों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रभावी है। दोनों के लिए समय खराब चल रहा है।
उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन की कुंडली का हवाला देते हुए कहा कि उनकी कुंडली भाग्यदायक सिद्ध होगी। अब विश्व के कई अन्य देश रूस का समर्थन करते नजर आएंगे।