Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2024 07:19 AM
मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। नौकरी या व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। घर में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। नौकरी या व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।
वृष- बिजनेस कर रहे लोगों को अनुभवी और बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए कुछ स्पेशल प्लान करेंगे। इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी से भी बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। आंखों में जलन की समस्या रहेगी।
कर्क- आज इस राशि के छात्रों का विदेश जाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। युवा घर वालों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। सिर में भारीपन बना रहेगा।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा करेंगे। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। तनाव का असर सेहत पर पड़ेगा।
कन्या- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
तुला- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। संतान से किए हुए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। लवमेट रोमांटिक जगह पर घूमने जाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
धनु- आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पुरानी किसी पुश्तैनी जमीन का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छे काम को करने का मौका मिलेगा। पेट से जुड़ी समस्या को लापरवाही में न लें।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर का दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।
कुम्भ- आज किसी संबंधी या दोस्त से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कारोबार में पैसा या कोई माल फंसने के कारण परेशान रहेंगे। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। सेहत में सुधार रहेगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। नया वाहन लेने का सपना पूरा होगा। छात्रों को अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। घर को रिनोवेट करने पर भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।