आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jan, 2023 07:49 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को भी इस वर्ष शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। व्यापार के नजरिए से भी यह वर्ष अहम रहेगा। जनवरी के महीने में दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में आप के भौतिक सुख- साधन बढ़ेंगे। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। मार्च के महीने में अधिक सोच-विचार के कारण कार्य में देरी हो सकती है। अप्रैल के महीने में समय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अच्छा है परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझकर और परिस्थितियों को जांच-परख कर ही लें। मई के महीने में किसी नए काम को शुरू करना चाहेंगे परंतु बढ़ती जिम्मेदारियां निजी जीवन पर कम ध्यान देने देंगी। जून के महीने में नकदी धन खर्च होगा। मां और जीवनसाथी के मध्य अनबन होने की संभावना भी बन रही है। जुलाई के महीने में आपका काम आगे बढ़ेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों को खराब न करें। कोई अनैतिक काम न करें। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। इस समय में सोशल मीडिया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग अच्छा परफॉर्म करेंगे। अक्टूबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नवंबर के महीने में कुछ सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में मानसिक चिंताओं के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। छोटी बहन को कोई आभूषण उपहार में दें। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!