आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Feb, 2023 08:34 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इन्हें अपने जीवन में कभी कामयाबी की ऊंचाइयां मिलती हैं तो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इन्हें अपने जीवन में कभी कामयाबी की ऊंचाइयां मिलती हैं तो कभी एकदम से हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग काफी रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन के बारे में किसी के साथ कोई बात साझा करना उचित नहीं समझते। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में कई बार स्थानांतरणों का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। ये लोग हर बात पर तर्क-वितर्क करना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक  अक्सर बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं परंतु बहुत बार नकारात्मक सोच का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण बहुत बार गलत निर्णय लेकर बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। ये लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति आस्था होती है। मूलांक 7 वाले जातकों में बहुत बार घटनाओं का पहले से आभास होने, पूर्वाभास की शक्ति होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल उच्च शिक्षा के क्षेत्र और दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। यात्राओं के भी योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े में न फंसें। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नए काम के लिए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में आपकी कोई बात आपकी मां को बुरी लग सकती है, उनके साथ संबंधों में कुछ दूरियां उत्पन्न होने की संभावना बनती है, देख परख कर ही कोई काम करें। मई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपका मार्गदर्शन करेगी। जून के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं परंतु कोई अनैतिक काम करने से बचें। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आलस्य को त्याग कर अपने काम में मन लगाएं अन्यथा मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से सहायता मिलेगी।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के आभूषण धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

PunjabKesari kundli

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!