आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2023 08:15 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। सभी इन से दोस्ती करना और बातें करना पसंद करते हैं। ये लोग खुश मिजाज और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। मूलांक 6 वाले जातक एक बात पर काफी देर तक नाराज नहीं रह सकते। ये लोग बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं वहां की शान बन जाते हैं। इन लोगों में जिंदादिली और हर पल को भरपूर तरीके से जीने का जोश देखने को मिलता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों का ध्यान स्वयं के रखरखाव की तरफ भी बहुत ज्यादा होता है। ये लोग हमेशा अच्छे कपड़े पहन कर सुंदर और बन-ठन कर रहना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग उनसे बात करते हुए कुछ हिचकिचाते नहीं है और बहुत जल्दी दोस्ती का रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन डिजाइन कॉस्मेटिक ब्यूटी इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय में होता है। ये लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस वर्ष आप मन और मस्तिष्क दोनों के मध्य थोड़ा उलझे रहेंगे। भावनात्मक स्तर पर ज्यादा फैसले लेने की कोशिश करेंगे। हालांकि दोनों के मध्य एक सामंजस्य बिठाकर चलना ही अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। समय मिलेजुले फलों वाला है परंतु बुद्धि और विवेक के साथ अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। अगस्त के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। सितंबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा रिश्तो में दूरियां बन सकती है। दिसंबर के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम संभव है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। फरवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें, अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। किसी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। जून के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले। जल का अपव्यय ना करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!