आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Nov, 2023 07:08 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिक कर नहीं रह पाते।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिक कर नहीं रह पाते। इनका मन भी बहुत अशांत रहता है। हालांकि बाहर से देखकर आप इनकी बेचैनी के बारे में पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने मन के राज दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक अकसर अपने विचारों के मध्य में घिरे रहते हैं। अकसर इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के बीच में जूझते देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक मन और मस्तिष्क के मध्य संतुलन बिठा पाने की कशमकश में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत बार असंतोष की स्थिति में देखे गए हैं। जीवन में बहुत कुछ होने के बाद भी ये लोग एक अनजान वस्तु की तलाश में लगे रहते हैं। बहुत बार इन्हें स्वयं भी नहीं पता होता कि ये लोग अपने जीवन से क्या चाहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को रिसर्च और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को बातों की तह तक जाना पसंद होता है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। नवंबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने का समय नए काम के अवसर लेकर आएगा लेकिन बहुत बड़ा निवेश अभी न करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आलस्य के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फरवरी के महीने में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। मार्च के महीने में सरकारी काम बनने के योग बन रहे हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल रहेंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। कुछ मानसिक चिंताएं लगी रहेंगी। मई के महीने में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। ज्योतिष विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। योजनाओं को मार्ग मिलेंगे। अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अक्टूबर के महीने में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। गणेश भगवान की आराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!