Weekly Tarot Horoscope(30th april-6th may): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 30 Apr, 2023 07:58 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह पूर्वार्ध में यात्रा आदि में सावधानी बरतें, नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें। बेवजह के विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह पूर्वार्ध में यात्रा आदि में सावधानी बरतें, नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें। बेवजह के विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी आदि से अनबन हो सकती है। शत्रु परेशानियां उत्पन्न करेंगे, सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में लाभ होगा। धन में आवक बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनो की चिंता बनी रहेगी। प्रेमी से मन-मुटाव हो सकता। साथी  किसी बात से खिन्न हो सकता है।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पण करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

वृष- इस सप्ताह रोजगार के नए अवसर बनेंगे, किसी अजनबी से लाभ प्राप्त होगा। विदेशी कंपनी से अच्छे लिंक बनेंगे। धन की आवक बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्य की शुरुआत घर से होगी। छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। चोट आदि लग सकती है, सावधान रहें।
उपाय- प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मिथुन- इस सप्ताह कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। धन उधार देने या निवेश करने के पहले अच्छी तरह सोच लें। बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। किसी कार्य की शुरुआत के लिए यात्रा आदि का योग सुखद रहेगा। प्रेमी युगल के लिए यह वीक अच्छा रहेगा। कोई अपना मानसिक रूप से कष्ट देने का कार्य कर सकता है। बाहर भोजन करने से बचें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  
उपाय- पारद शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा-  उत्तर
शुभ अंक- 8

कर्क- यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। किसी बड़े कार्य के लिए जोखिम न उठाएं और पार्टनरशिप में अभी कोई कार्य शुरू न करें। कोई भी बड़ा लेन-देन या साझेदारी सोच-विचार कर ही करें। वाहन आदि चलाने में भी सावधानी बरतें। किसी के वाद-विवाद में न फंसे। किसी मुक़दमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी को सम्मान दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- प्रतिदिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा और गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा, रुके काम बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। मानसिक क्लेश से राहत मिलेगी और अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। जॉब के लिए नए अवसर बनेंगे। प्रेमी युगल के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को सुखद रखने के लिए आपको अपना नजरिया बदलना पड़ेगा। स्वास्थ्य में स्थिरता आएगी, मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
उपाय- हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कन्या- इस सप्ताह काफी समय से चल रहे मुकदमे का निर्णय आपके पक्ष में आएगा। कारोबारियों के लिए यह वीक कुछ नया लेकर आएगा। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, टेंशन में रह सकते हैं। साथी के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाजी न करें। परिवार वालों के साथ बैठकर अपने मन की बात करेंगे। सेहत को लेकर ध्यान रखें। डॉक्टर से उचित समय पर परामर्श लें।  
उपाय- शिव मंदिर जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस सप्ताह किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य के लिए की गई यात्रा सुखद और शानदार रहेगी। कोई पुराना विशेष प्रयोजन पूर्ण होगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। साथी के साथ संबंधों में खुशहाली रहेगी। परिवार के किसी मेंबर की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराना कोई कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आप अपने साथी से मन की बात करेंगे। प्रेम संबंधो में आ रही अनबन दूर होगी, दोनों के बीच के संबंधों में मधुरता आएगी।    
उपाय- लाल रंग के वस्त्र गरीबों में बांटे।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

धनु- इस सप्ताह महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। इससे आपके रूटीन में बदलाव होगा। इच्छा के मुताबिक दिन बीतेगा लेकिन रात में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। बिजनेस में आपको मेहनत के मुतािबक नतीजा मिलेगा। ऑफिस में साथियों और अधिकारियों से तालमेल बनेगा। ज्यादा थकान और कमजोरी से सिरदर्द हो सकता है।
उपाय-  मां दुर्गा के आगे घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

मकर- कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा है, यत्न तथा भाग दौड़ से काम सिरे चढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कामयाबी हाथ आएगी। जो लोग काफी समय से विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। लोगों की बुराई करने से बचें, वरना आपकी इमेज भी बिगड़ सकती है। सेहत के प्रति पूरा ध्यान देना पड़ेगा।
उपाय- दूध का दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3                  

कुंभ- इस सप्ताह नए कार्य की दिशा निश्चित होगी। बड़ी डील हाथ लगेगी, जो व्यापार के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। यात्रा के प्लान बन सकते हैं। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। भूमि-वाहन का सुख प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स इधर-उधर प्रेम प्रसंग बनाने से बचें।
उपाय- काली मां को नींबू की माला चढ़ाएं।
शुभ रंग- ग्रे                                                      
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मीन- इस वीक युवा लोग करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। घर में किसी अविवाहित सदस्य की शादी की बात चलने से खुशी का माहौल रहेगा। व्हीकल या कीमती चीज़े खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर हो या कारोबार उससे जुड़े फैसले सोच- समझ कर लें। वाणी पर संयम रखें और प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 3

PunjabKesari kundli
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!