आज का राशिफल 22 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2022 07:58 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार के साथ त्योहार की तैयारी में लगे रहेंगे। सरकारी कामों को पूरा करने में अधिक मेहनत लगेगी। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी मित्र के साथ भविष्य की योजनाओं को सकारात्मक मोड़ देंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। रुके कामों को गति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आज शुरू किये गए सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, जिस कारण लाभ के अवसर थोड़े कम मिलेंगे, फिर भी आप अपने लक्ष्यों को आज प्राप्त कर ही लेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संतान की किसी परेशानी को दूर करने में उसकी मदद करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने से बचें और अपने द्वारा लिए गए निर्णयों पर भरोसा रखें। नौकरी में आपकी कार्यशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज हर परिस्थिति में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान होकर काम करने की आवश्यकता है। परिवार के साथ खरीदारी करेंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और
25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनैतिक काम करने से बचें। परिजनों के साथ छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसमी बदलाव के कारण एलर्जी होने की संभावना है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा तनाव समाप्त होगा। व्यवसाय में आपकी सूझबूझ से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप अपने साहस से जटिल कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में थोड़ा धैर्य रखने की जरुरत है। मित्रों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, पर आप स्थिति को शीघ्र ही संभाल लेंगे।
उपाय- हनुमान जी को सिन्दूर और चोला अर्पित करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!