आज का राशिफल 25 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 25 Mar, 2024 10:46 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी करीबी मित्र की आर्थिक मदद करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी करीबी मित्र की आर्थिक मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन समस्याओं का हल निकालने में कुछ अनुभवी व्यक्तियों से सहायता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिजनों के साथ कुछ दिनों से चल रही अनबन में सुधार होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान को करियर संबंधी किसी परेशानी से बाहर निकलने में सहायता करेंगे। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।
उपाय- चावल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आय के सोर्स में बढ़ोतरी होगी। आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उस काम से सम्बंधित सारी जानकारी लेने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। एसिडिटी की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। आज किसी पारिवारिक काम को पूरा करने के लिए दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर नोकझोक हो सकती है।
उपाय- जौ दूध से धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में कुछ दिनों से चल रहा घाटा आज लाभ में बदल सकता है। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक कामों को लेकर जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन उत्साह और जोश के साथ बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार बना सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पैरों अथवा घुटनों में दर्द परेशान करेगा।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। खुद को थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाक़ात उनके करियर को नयी दिशा प्रदान करेगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- चौमुखी दिये में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज भाग्य के बजाय अपने कर्म पर भरोसा रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति को लेकर आज घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। भावुकता से महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कारण नुकसान होने की संभावना है। आज कोई नया निवेश करने से बचें।  
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!