Devi Chitralekha's birthday: देवी चित्रलेखा जी के जन्मदिन पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jan, 2023 08:02 AM

devi chitralekha birthday

19 जनवरी, 2023 गुरुवार को गौ सेवा धाम में चल रही सप्त दिवस श्री राधा चरितामृत कथा के चतुर्थ दिवस में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की संचालिका तथा प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी का जन्मदिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Devi Chitralekha's birthday: 19 जनवरी, 2023 गुरुवार को गौ सेवा धाम में चल रही सप्त दिवस श्री राधा चरितामृत कथा के चतुर्थ दिवस में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की संचालिका तथा प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी का जन्मदिन संकीर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रातःकाल प्रभात संकीर्तन फेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। मघ्याहन समय में गायों हेतू 56 भोग का भंडारा प्रसाद लगाया गया। जिसमें समस्त गौंवश को पौष्टिक दलिया, हरा चारा, गुड़, गन्ना, दालें तथा फल प्रदान किये गये। इस शुभ अवसर पर गौसेवा धाम हॉस्पिटल ने विधार्थीयों को गर्म वस्त्रों का वितरण भी किया तथा साथ ही गौ सेवा धाम परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

PunjabKesari  Devi Chitralekha birthday

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari  Devi Chitralekha birthday

जीव सेवा, नर सेवा तथा पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देकर गौ सेवा धाम हॉस्पिटल ने देवी जी के जन्मदिवस को सार्थकता के साथ मनाया। देवी जी ने इस अवसर पर एक नई गौ एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। इस लिफ्ट युक्त एम्बुलेंस के माध्यम से पहले से घायल जीव को और अधिक कष्ट न देते हुए सुविधापूर्वक हॉस्पिटल तक ले जाना आसान रहता है। गौ सेवा धाम हॉस्पिटल यू.पी हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित है। यह हॉस्पिटल विशाल स्तर पर निःशुल्क की जाने वाली गौ सेवा हेतू प्रसिद्ध है।

PunjabKesari  Devi Chitralekha birthday

देवी जी के पिता पं. टीकाराम स्वामी जी ने इस अवसर पर गौ सेवा धाम के बारे में बताया कि यहां दुर्घटनाग्रस्त, लाचार तथा असहाय गौवंश तथा अन्य जीव जन्तुओं का उपचार किया जाता है। साथ ही क्षेत्र के पशुपालक भी अपने पशुओं के उपचार हेतु यहां आते हैं। वर्तमान में यहां हजारों जीव चिकित्सा लाभ ले चुके हैं। गौमाता के अतिरिक्त वानर, खरगोश, श्वान, मोर, नीलगाय, कबूतर आदि कई पशु-पक्षी इस हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में प्रशिक्षित चिकित्सक, अत्याधुनिक मशीनें, बिजली, पानी तथा जीवों के अलग-अलग रहने हेतु विशाल वार्ड आदि हैं। जिससे इतने बड़े स्तर पर जीव सेवा की जा रही है।

PunjabKesari  Devi Chitralekha birthday

देवी चित्रलेखा जी के सेवा प्रकल्प
असहाय गौवंश तथा अन्य जीवों की सेवा
हरिनाम प्रचार
महिला स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण
आयुर्वेदिक उत्पादों को प्रोत्साहन देना

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!