Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jan, 2023 07:02 AM
मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक मुद्दों पर आपके द्वारा दी गयी सलाह का घर के सभी सदस्य समर्थन करेंगे।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में बहुत दिनों से जिस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे, आज वो आपको मिल सकता है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के बड़ों की सलाह से कोई रुका काम बनता दिखाई देगा। विद्यर्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए संतान विदेश में जाने की योजना बना सकती है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि के आसार बनते हैं। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- रसोई में बैठकर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सभी काम को समय से पहले पूरा कर लेने के कारण, बहुत सारा समय परिवार के साथ व्यतीत करने को मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहन के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की तरफ थोड़ा कम लगेगा। व्यवसाय से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का कोई जटिल काम आज आसानी से सुलझता दिखाई देगा। संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- काले-सफ़ेद रंग का कम्बल किसी जरुरतमंद को दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संतान को किसी परेशानी से बाहर निकालने में आपकी सलाह कारगर साबित होगी। आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई बनता काम बिगड़ सकता है। अचल संपत्ति खरीदने का विचार बनेगा।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सकारात्मक वार्तालाप से आप प्रभावित होंगे। मित्रों के साथ शाम को घूमने का कार्यक्रम बनेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
