Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Apr, 2023 07:38 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा, मनोबल बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा, मनोबल बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार और दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। थोड़ा समय अपने आराम के लिए निकालें। प्रेम संबंधों को परिवार से मंजूरी मिलेगी।
वृषभ- आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। अनुभवी और बड़े लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। घर- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में काम बढे़गा। बिजनेस में बड़ा सौदा पक्का होगा। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन- आज दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन कड़े परिश्रम के बाद। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी।
कर्क- आज बिजनेस के काम खुद से निपटाने की कोशिश करें। किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बदलते वातावरण की वजह से बुखार हो सकता है।
सिंह- आज उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। किसी की बातों में आने से बचें। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशियां आएंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की के योग हैं। नसों और जोड़ों का दर्द हो सकता है।
कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कर्मचारियों की कमजोरियों को समझना आपके लिए आवश्यक होगा। प्रेम-प्रसंगों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी का मामला सुलझ सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। जॉब में अपने लक्ष्य को हासिल करके राहत महसूस करेंगे। गैस और बदहजमी की परेशानी रहेगी।
वृश्चिक- आज दिन तो आनंदमय रहेगा लेकिन शाम के बाद थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों पर पूरा ध्यान रखें। गैस वाली चीजों का सेवन न करें।
धनु- आज कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। संतान को पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। थोड़ा समय अपने लिए निकालें। कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
मकर- व्यापार में लाभ मिलेगा और जॉब वालों को तरक्की। पूरा ध्यान इनकम सोर्स को बढ़ाने में लगेगा। युवाओं के लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा। इस राशि के बुजुर्ग अपने खान-पान का ध्यान रखें।
कुंभ- आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, दूसरों की बातों में आने से बचें। रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में सुधार होगा। भूमि-वाहन का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहेंगे।
मीन- आज सुखद समाचार मिलने से जीवन में नया मोड़ आएगा। नए क्लाइंट से जुड़ कर बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। लव अफेयर में कड़वाहट आ सकती है। परिवार वालों से संबंध मधुर रहेंगे। बैलेंस्ड डाइट लें।
