Saturn Effects on Taurus in 2024: जानें, साल 2024 में वृष राशि पर शनि का प्रभाव

Edited By Updated: 02 Aug, 2023 10:09 AM

आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि वृषभ राशि के लिए क्या फल देंगे ? 1 जनवरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Effects on Taurus: आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि वृषभ राशि के लिए क्या फल देंगे ? 1 जनवरी 2024  कुंडली के लिहाज से शनि आपकी कुंडली में दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि वृषभ लग्न के जातकों के लिए योगा कारक ग्रह होते हैं। एक भाग्य स्थान के स्वामी हैं और एक कर्म स्थान के। भाग्य स्थान और कर्म स्थान के स्वामी का जाकर केंद्र में बैठ जाना और दशम स्थान से गोचर करना शुभ नहीं है।

सूर्य का गोचर हो रहा है अष्टम भाव में। 9 मार्च 2024 तक शनि अस्त रहेंगे। इसके बाद में शनि 30 जून को गोचर करेंगे और 15 नवंबर को मार्गी होंगे। ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस बीच शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। साल की शुरुआत में शनि राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे और जैसे ही उदय होंगे 6 अप्रैल को शनि गुरु के पूर्व भद्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। पूर्व भद्रा नक्षत्र गुरु का नक्षत्र है और गुरु फाइनेंस के कारक ग्रह हैं। गुरु आपको वही देते हैं जो आप करते हो। अगर अपनी किसी बुराई से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया है। शनि की दृष्टि खर्चें वाले भाव के ऊपर है इसलिए खर्चें बढ़ने की संभावना है। गुरु पहले से ही लग्न में हैं।

राहु ग्यारहवें भाव में हैं और पूरा साल यहीं रहेंगे। ये आय में वृद्धि करेंगे और पूरा साल शुभ गोचर करेंगे। वृषभ राशि के जो जातक जिनकी शादी नहीं हुई है। 30 अप्रैल के बाद शादी होने की संभावना है और संतान के भी योग बनेंगे। शनि की सातवीं दृष्टि चौथे भाव के ऊपर जा रही है। वृष राशि के जातक, जो उम्मीदवार हैं उनका परिणाम बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं आएगा। मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो अपने सारे दस्तावेज साथ लेकर जाएं।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!